कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत का दबदबा

Update: 2026-08-02 16:29 GMT
Delhi दिल्ली। कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप के सफल समापन के बाद दिल्ली के खेल मंत्री आशीष सूद ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पूरे दिल्ली और भारत के लिए गर्व का विषय है कि 25 देशों की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 में से 7 गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
आशीष सूद ने कहा कि कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप का सफल आयोजन और भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धि देश के खेल क्षेत्र के लिए बड़ी खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य राजधानी को न केवल राजनीतिक केंद्र के रूप में बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी देश की अग्रणी राजधानी बनाना है।
खेल मंत्री ने कहा कि सरकार दिल्ली में खेलों का बेहतर इकोसिस्टम तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में दिल्ली के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।
उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप का सफल आयोजन दिल्ली में खेल सुविधाओं और व्यवस्थाओं की क्षमता को दिखाता है। यह आयोजन दिल्ली को खेल राजधानी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
गौरतलब है कि इस चैंपियनशिप में कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की संख्या में अपना दबदबा कायम किया। भारतीय टीम की इस सफलता से खेल जगत में उत्साह का माहौल है।
Tags:    

Similar News