एनसीआर नॉएडा न्यूज़: शहर की एग्जॉटिका ड्रीमविले हाउसिंग सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) का चुनाव संपन्न हुआ है। चुनाव में वर्तमान एओए अध्यक्ष पैनल को हार का सामना करना पड़ा। उसके सामने चुनाव लड़ रहे परिवर्तन टीम ने चुनाव जीता है। जिसमें 10 लोगों ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है।

मूलभूत सुविधाओं पर एओए करेगी काम: विजयी पैनल की तरफ से संदीप सैनी ने बताया कि उनकी टीम जल्द नई कार्यकारिणी का गठन करेगी और विजय सदस्यों को पदाधिकारी नियुक्त करेगी। उन्होंने बताया कि हमारी टीम लोगों की समस्याओं का समाधान और मूलभूत सुविधाओं को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य करेगी। इस मतगणना में कुल 636 निवासियों ने मतदान किया है।

विजयी सदस्यों के नाम:

संदीप सैनी

निर्भय सिंह

रविंद्र पंत

विमल रस्तोगी

स्वतंत्र केसरवानी

बेदी अनूप सचान

निधि सिन्हा

प्रशांत कुमार

मुकेश कुमार चौधरी

कपूरी लाल गुप्ता

Tags: