संगम विहार इलाके में एक व्यक्ति ने गुस्से में घर में घुसकर एक व्यक्ति को मारी गोली

Update: 2022-11-02 05:52 GMT

दिल्ली न्यूज़: दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में मंगलवार को 37 वर्षीय एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गोली लगने की जानकारी अपराह्न करीब एक बजकर 40 मिनट पर मिली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घायल की पहचान संगम विहार निवासी ललित के तौर पर की गई है।

आरोपी ने पीठ में मार दी गोली: ललित को पीठ में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि पीड़ित और अन्य निवासी 12 नवंबर को धार्मिक आयोजन करने जा रहे थे। आरोपी और संगम विहार निवासी सुनील कालका(35) इस आयोजन में हिस्सा लेना चाहता था। दूसरी तरफ पीड़ित की तरफ उसे नजर अंदाज किया जा रहा था। पीड़ित व्यक्ति ललित कार्यक्रम की तैयारी करने वालों में अग्रणी था।

मुद्दा नहीं सुलझने पर चला दी गोली: अधिकारी ने बताया कि कालका ललित के घर गया और बोला कि वह 'समस्या का समाधान चाहता है' लेकिन मुद्दा नहीं सुलझने पर उसने पीड़ित पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि ललित को पीठ में गोली लगी है और उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर कालका को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News