न्यू अशोक नगर में कुत्ते को पीटे जाने का विरोध करने पर अपना सिर फुड़वा बैठा युवक, लेने के देने पड़ गए
दिल्ली क्राइम न्यूज़: कुत्ते को पीटे जाने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया मामला न्यू अशोक नगर इलाके का है जहां पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों ने पहले युवक को जमकर पीट दिया फिर डंडे से हमला कर युवक का सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घायल हालत में हेमंत रावत को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक हेमंत परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहते है। उनके पड़ोस में ही कौशल मिश्रा नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। उसने एक कुत्ता पाला रखा है। रात के समय उसका कुत्ता बाहर था। आरोप है कि अचानक गली का एक कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगा। इससे नाराज होकर कौशल मिश्रा ने कुत्ते को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट करने के बाद वह घर के अंदर चला गया, कुछ देर के बाद उसके परिवार का दूसरा सदस्य घर से बाहर निकला और वह भी डंडे से गली के कुत्ते को पीटने लगा। हेमंत ने कुत्ते को पीटने का विरोध किया, इससे हेमंत और उसके घर में रहने वाले दो लोग भडक़ गए। उन्होंने उसी डंडे से उसका सिर फोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी।