नॉएडा न्यूज़: पत्नी को प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में थाना बादलपुर पुलिस ने एक पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उसके ससुर ने मुकदमा दर्ज कराया था।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर छपरोला गांव के पास से धनविजय पुत्र धनलाल निवासी बलिया को गिरफ्तार किया गया। धनविजय की पत्नी खुशबू ने गत दिनों अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

प्रारंभिक जांच में पता चला था कि दोनों ने कुछ माह पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। पति पत्नी के बीच आए दिन आपसी विवाद होता रहता था। इसी विवाद से परेशान होकर खुशबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इस संबंध में खुशबू के पिता श्याम बहादुर ने धनविजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

Tags: