बटला हाउस में मकान नहीं टूटेंगे, UP सिंचाई विभाग के नोटिस पर रोक

UP सिंचाई विभाग के नोटिस पर रोक

Update: 2025-06-01 15:05 GMT

South Delhi..दक्षिणी दिल्ली। 22 मई को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने बटला हाउस के मुरादी रोड स्थित खसरा नंबर 277 पर तोड़फोड़ का नोटिस चिपकाया था। लोगों को मकान खाली करने के लिए 5 जून तक का समय दिया गया था।वहां करीब पांच दशक से रह रहे लोगों ने नोटिस को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने फिलहाल उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के नोटिस पर रोक लगा दी है। मामले में अगली सुनवाई अब अगस्त में होगी।

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने भी 26 मई को मुरादी रोड के खसरा नंबर 279 पर ऐसा ही नोटिस चिपकाया है और 11 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। दरअसल, 115 निवासियों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सिंचाई विभाग को मुरादी रोड (खिजर बाबा कॉलोनी), जामिया नगर, ओखला के खसरा नंबर-277 में स्थित उनकी संपत्तियों को तोड़ने से रोकने का निर्देश देने की मांग की थी।


Tags:    

Similar News