Delhi दिल्ली: दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में 16 मई से लगातार तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। हालांकि, शुक्रवार से हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है।
नागरिकों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह है।दिल्ली के कई हिस्सों में दिन के समय गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे सड़कों पर लोग कम देखें जा रहे हैं।