ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में कुख्यात अपराधी सुन्दर भाटी गैंग से जुड़े बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान धर्मेंद्र और अर्जुन नाम के दो बदमाशों को पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

हथियार और कारतूस बरामद: पुलिस के मुताबिक बदमाशों के पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी लंबे समय से सुंदर भाटी गैंग के लिए काम कर रहे थे और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे।

यह मुठभेड़ यमुना पुस्ता के घरबरा इलाके में हुई। पुलिस को बदमाशों की गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी की गई। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पूरी कार्रवाई इकोटेक 1 पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा की गई। पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।

Tags: