ग्रेटर नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट से हवाई संपर्क का दायरा लगातार बढ़ रहा है। आज से एयरपोर्ट से 6 नए शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं, जिससे यात्रियों को देश के विभिन्न हिस्सों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

नई उड़ानों के तहत भोपाल, देहरादून, धर्मशाला, जोधपुर, बरेली और पटना के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध हो गई है। इसके अलावा 2 जुलाई से किशनगढ़ और जयपुर के लिए भी उड़ानें शुरू की जाएंगी।

वहीं, 13 जुलाई से चंडीगढ़ भी इस नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इन नई सेवाओं के शुरू होने के बाद एयरपोर्ट से कुल 15 शहरों के लिए सीधी उड़ानों की सुविधा उपलब्ध होगी।

नई उड़ानों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे। साथ ही पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय संपर्क को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Tags: