Ghaziabad: प्रमुख एक्सप्रेसवे का टोल शुल्क 1 अप्रैल से बढ़ाने की तैयारी
पांच फीसदी तक बढ़ सकता टोल शुल्क
गाजियाबाद: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अगले महीने से राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाले प्रमुख एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से करीब पांच फीसदी शुल्क को बढ़ाने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजे जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि अधिकारी अभी इस मामले में खुलकर नहीं बोल रहे हैं।
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, सोहना एलिवेटेड रोड और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक व व्यक्तिगत सचिव कुनाल का कहना है कि इस संबंध में अभी जानकारी नहीं है। मंत्रालय से ही आदेश आएगा।