गाजियाबाद: तुराबनगर मार्केट की दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा हुआ

Update: 2022-02-26 11:05 GMT

शहर की मुख्य मार्केट तुराबनगर में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे कई दुकानें उसकी चपेट में आ गईं। आग को काबू पाने में फायर ब्रिगेड को कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी,हालांकि इस दौरान एक दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग से कई दुकानें आंशिक रूप से जली हैं। तुराबनगर में मंगली होजरी वाली गली में आज सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रेडीमेड होजरी की खरबंदा गारमेंट्स की दुकान पूरी तरह से जल गई थी। उसके आसपास की दुकानें भी आंशिक रूप से जली हैं। सीएफओ सुनील कुमार ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया गया है।



Tags:    

Similar News