Gang ऐप के जरिए लूटपाट करने वाला गिरोह बेनकाब, मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Gang ऐप के जरिए लूटपाट करने वाला गिरोह बेनकाब

Update: 2025-06-01 15:57 GMT

East Delhi.पूर्वी दिल्ली। डेटिंग एप के जरिए दोस्ती कर लोगों को लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों की पहचान नत्थू कॉलोनी निवासी समीर, भगवान खेड़ा निवासी तरुण और पांडव नगर, मेरठ निवासी कुणाल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि न्यू उस्मानपुर पुलिस रविवार तड़के इलाके में गश्त कर रही थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि एमएस पार्क थाना क्षेत्र में डेटिंग एप के जरिए दोस्ती के जाल में फंसाकर लोगों को लूटने वाले गिरोह के बदमाश पंचवा पुश्ता पर आने वाले हैं। जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपना जाल बिछा दिया। जैसे ही तीनों संदिग्ध वहां पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी और खादर में भागने की कोशिश की। पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई गईं। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं।


Tags:    

Similar News