New Delhi  नई दिल्ली: फ्रांसीसी ऊर्जा दिग्गज टोटलएनर्जीज एसई ने सोमवार को कहा कि उसे अपने साझेदार अडानी समूह के संस्थापक अध्यक्ष के खिलाफ अमेरिका में चल रही भ्रष्टाचार जांच के बारे में जानकारी नहीं है और वह आरोपों के नतीजे आने तक समूह में नए निवेश को रोक रहा है। इसके अलावा, जीक्यूजी पार्टनर्स, जिसने पिछले साल हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी समूह पर भारी दांव लगाया था,ने कहा कि अभियोग केवल व्यक्तियों के खिलाफ है और समूह पर लगाया गया दांव सही है।
टोटलएनर्जीज अरबपति गौतम अडानी के व्यापारिक साम्राज्य में सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक है और इसने पहले समूह के अक्षय ऊर्जा उद्यम अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एईजीएल) और सिटी गैस इकाई अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) में हिस्सेदारी ली थी।
Tags: