दिल्ली में फिर बढ़ा गया बाढ़ का खतरा

Update: 2023-07-23 06:32 GMT

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी जारी है, जिसके चलते लोग कहीं बाढ़ तो कहीं भूस्खलन में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है। आज रविवार सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज किया गया है। बाढ़ प्रभावित लोग रिंग रोड के एक राहत शिविर में शरण ले रहे हैं।

यमुना का जलस्तर बढ़ने का कारण हिमाचल में हो रही भारी बारिश बताया जा रहा है। अगर ऐसे ही वृद्धि होती रही हो बाढ़ आने की सम्भावना बढ़ सकती है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Tags:    

Similar News