Delhi दिल्ली : हिंडन एयरपोर्ट से आठ और शहरों के लिए उड़ान शुरू होने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस कंपनी की ओर से 20 जुलाई से इंदौर और अहमदाबाद समेत आठ शहरों के लिए उड़ान शुरू की जा रही है।
इसकी जानकारी इंडिगो द्वारा विज्ञप्ती जारी कर दी गई है। हिंडन एयरपोर्ट से इंदौर, अहमदाबाद, पटना, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और वाराणसी के लिए उड़ान शुरू कर रहा है। हिंडन एयरपोर्ट से अहमदाबाद और इंदौर के अलावा अन्य शहरों की उड़ान पहले से ही है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से अन्य सभी शहरों की उड़ान है। ऐसे में हिंडन एयरपोर्ट से दो और नए शहर जुड़ेंगे, जबिक यहां से प्रतिदिन उड़ान की संख्या 21 होगी।