दिल्ली में पॉलीथिन फैक्ट्री में आग

Update: 2025-06-25 10:15 GMT

Delhi दिल्ली: दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार शाम को एक तीन मंजिला पॉलीथिन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार मजदूरों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, आग की सूचना शाम लगभग 7:30 बजे मिली। फैक्ट्री के अंदर इस समय 12 से 13 लोग काम कर रहे थे। अधिकांश लोग बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन चार लोग अंदर फंस गए और उन्हें बाद में मृत पाया गया।आग बुझाने के लिए 16 फायर इंजन घटनास्थल पर भेजे गए थे। लगभग 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 


Tags:    

Similar News

null