Delhi दिल्ली: दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-2 में शनिवार सुबह (24 मई, 2025) एक प्लास्टिक की बोतलें बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पूरी इमारत ढह गई।
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के प्रमुख ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह 4:48 बजे मिली, जिसके तुरंत बाद 17 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
दमकल विभाग के साथ पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।