फरीदाबाद: पुलिसकर्मी बन लड़की को लिफ्ट देकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी न्यायिक हिरासत में

Update: 2022-03-12 13:00 GMT

फरीदाबाद: पुलिस कर्मी बनकर लड़की को लिफ्ट दी। इसके बाद गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया । सीआईए एनआईटी पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपित टैक्सी चालक विनय कुमार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव पोंडरी का रहने वाला है। वह यहां फरीदाबाद के गांव लकडपुर में रहता है। आरोपित ने सूरजकुंड चौक पर लड़की को लिफ्ट देकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की थी।

Tags:    

Similar News