अन्ना कॉलोनी में बारापुला जैसा एलिवेटेड रोड, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Update: 2025-06-14 14:53 GMT
Delhi दिल्ली : रिंग रोड से आईटीओ चौक को जोड़ने के लिए अन्ना कॉलोनी नाले के साथ अतिरिक्त मार्ग बनाने पर लोक निर्माण विभाग विचार कर रहा है। इसे बारापुला की तर्ज पर एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है।
इस नाले पर आईटीओ चौक के पास हंस भवन से लेकर रिंग रोड पर स्थित डीटीसी मुख्यालय के पास रिंग रोड तक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है। माना जा रहा है कि इसके बनने से आईटीओ इलाके में विकास मार्ग पर वाहनों का दबाव आधा रह जाएगा। जाम कम होगा तो लाेगों को आवागमन में समय की बचत होगी और प्रदूषण भी कम होगा। आईटीओ इलाके में जाम पुरानी समस्या है। इस समस्या को दूर करने के लिए पिछले 20 साल से कई बार प्रयास हुए हैं मगर सफलता हासिल नहीं हो सकी है।
दरअसल आईटीओ का चौराहा वह चौराहा है जहां पर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं जो यमुना पार के लिए आवागमन करते हैं। ऐसा माना जा रहा था कि प्रगति मैदान सुरंग सड़क के बन जाने से आईटीओ पर वाहनों का दबाव कम होगा, कुछ समय पर इसका असर रहा भी था, मगर अब हालात फिर से खराब हाे गए हैं। क्योंकि सुरंग सड़क में भी शाम और सुबह के समय भयंकर जाम लग रहा है। इसे देखते हुए सुरंग सड़क से यमुनापार के लिए आवागमन करने वाले बहुत से वाहन चालक अब फिर से आईटीओ चाैराहे का उपयोग करने लगे हैं।
जिससे इस चौराहा पर जाम की स्थिति और बढ़ती जा रही है। दिल्ली की नई भाजपा सरकार जाम दूर करने के लिए नए-नए प्रयोग अपना रही है।जिसमें अाइटीआे पर जाम से निजात दिलाने के लिए कई प्रयाेग पर विचार किया जा रहा है। इसमें एक प्रयोग लाल रामचरण अग्रवाल चौक के पास से गुजर रहे इस नाले के साथ-साथ एलिवेटर कारिडोर बनाने का भी है, जिससे चौक के पास से इस कारिडोर से होते हुए वाहन रिंग रोड पर पहुंच सकेंगे। एलिवेटेड कॉरिडोर करीब किलोमीटर लंबा होगा।
Tags:    

Similar News