Delhi दिल्ली : राजधानी दिल्ली से एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां लाजपत नगर में एक नौकर ने गुस्से में आकर अपनी मालकिन और उसके 14 साल के बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी. यह दिल दहला देने वाली वारदात बुधवार देर रात की है. मृतका की पहचान 42 वर्षीय रुचिका और उनके बेटे कृष (14) के रूप में हुई है. पुलिस ने नौकर और मुख्य आरोपी मुकेश (24) को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
Tags: