धर्म सिंह भाटी ने 65 साल की उम्र में जीती रेस

Update: 2023-02-22 14:53 GMT

नॉएडा न्यूज़: ग्रेटर नोएडा के दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव पल्ला में रहने वाले धर्म सिंह भाटी ने नेशनल राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

यह प्रतियोगिता 14 फरवरी से 18 फरवरी 2023 तक कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित की गई थी। जिसमें 65 से 70 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों की रेस पैदल चाल 5 किलोमीटर तय की गई थी।

जिसमें ग्रेटर नोएडा निवासी धर्म सिंह भाटी ने 31 मिनट 55 सेकंड में पूरी करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।

धर्म सिंह भाटी का ग्रेटर नोएडा आने पर गांव के लोगों ने वह क्षेत्र के लोगों ने फूल माला शॉल पहनाकर स्वागत किया।

Tags:    

Similar News