Ghaziabad में भक्ति आयोजन, श्रद्धा और आस्था का संगम

भक्ति भाव में डूबे नजर आए।

Update: 2026-07-01 13:30 GMT

Ghaziabad गाजियाबाद :  श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और उपस्थित सभी लोग भक्ति भाव में डूबे नजर आए।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, शिक्षिकाएं और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। मंत्रोच्चार और भजनों के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने श्रद्धा के साथ सुंदरकांड पाठ का श्रवण किया।विद्यालय के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार गोयल, उपाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार गोयल (सोप वाले), प्रबंधक श्री ज्ञानप्रकाश गोयल, उप-प्रबंधक श्री अनिल कुमार, श्री मोहित गुप्ता सहित प्रबंधन समिति के अन्य पदाधिकारी और समस्त अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

सुंदरकांड पाठ के बाद प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा ने भगवान हनुमान के आदर्श चरित्र, उनकी भक्ति, साहस और सेवा भावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान के गुणों को जीवन में अपनाना ही सच्ची प्रेरणा है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।विद्यालय के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार गोयल ने भगवान हनुमान से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय में शांत, सकारात्मक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा, जिससे उपस्थित लोग भाव-विभोर हो उठे।

Tags:    

Similar News