उप मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग के चार कर्मचारियों को किया निलंबित

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कार्य में लापरवाही बरतने पर श्रम विभाग के चार कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया

Update: 2022-07-21 19:01 GMT

नयी दिल्ली,  दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कार्य में लापरवाही बरतने पर श्रम विभाग के चार कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया, और इसके साथ ही सुपरवाइजरी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, श्रम विभाग के बारे में प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सिसोदिया बृहस्पतिवार को अशोक विहार स्थित विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सिसोदिया के पास श्रम विभाग का भी कार्यभार है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आधिकारिक दस्तावेजों में कई अनियमितताएं पाई और चार कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। बयान में कहा गया कि एक सुपरवाइजरी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया।


Similar News