Farmers' संगोष्ठी में अंडरपास और विकास कार्यों की मांग

Update: 2026-07-04 14:28 GMT

Noida नोएडा :   ग्राम डेरीन कोट में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की ओर से किसान संगोष्ठी और संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए डेरीन कोट अंडरपास के शीघ्र निर्माण की मांग की।

इस अवसर पर गांव में भाकियू के कैंप कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखबीर भाटी ने की, जबकि संचालन नितिन भाटी ने किया। भाकियू के नोएडा जिलाध्यक्ष अशोक भाटी और दादरी जिलाध्यक्ष मनोज मावी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।संगोष्ठी में ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास न होने के कारण लोगों को मुख्य सड़क पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई हादसों में युवाओं की जान भी जा चुकी है। ग्रामीणों ने इसे गंभीर समस्या बताते हुए तत्काल अंडरपास निर्माण शुरू करने की मांग की।

इसके साथ ही ब्लॉक स्तर की प्रशासनिक सुविधाएं, गांव में मूलभूत विकास कार्य, जोहड़ का सौंदर्यीकरण, नालियों, खरंजा और आरसीसी सड़कों के निर्माण की भी मांग रखी गई। इस पर संगठन की ओर से आश्वासन दिया गया कि सभी मुद्दों को प्रशासन के सामने उठाया जाएगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाकियू की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News