दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल के कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Update: 2022-04-12 17:05 GMT

दिल्ली न्यूज़: राजधानी के जीबी पंत अस्पताल में मंगलवार को अस्पताल कर्मचारियों ने सुबह 9 से 11 बजे तक अस्पताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंशिक हड़ताल कर प्रदर्शन किया। इसके चलते अस्पताल में पहले से तय सर्जरी नहीं हो सकी। हालांकि इस दौरान ओपीडी सामान्य रूप से चलती रही। 11 बजे बाद स्टॉफ के काम पर लौटने पर मरीजों ने राहत की सांस ली। अस्पताल जाइंट एक्शन कमेटी यूनियन की अगुवाई में नर्सिंग असोसिएशन, कर्मचारी संगठन, पैरामेडिकल यूनियन और एससी/एसटी असोसिएशन ने मिलकर आंशिक हड़ताल में हिस्सा लिया। जाइंट एक्शन कमेटी यूनियन ने अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दो दिन के सांकेतिक प्रदर्शन का ऐलान किया था।

इस बीच नर्सिंग यूनियन के अध्यक्ष लीलाधर रामचंदानी ने कहा कि मैं दिल्ली सरकार से अपील करता हूं कि इस मामले में दखल दें, क्योंकि अस्पताल प्रशासन ने भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाली दो नर्सों को भी छुट्टी पर भेज दिया है। अगर ऐसा होगा तो भविष्य में कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं बोलेगा।

Tags:    

Similar News

-->