दिल्ली: भलस्वा व ओखला लैंडफिल साइटों पर आगजनी से निपटने के लिए बरती जा रही है सतर्कता

Update: 2022-04-17 17:46 GMT

दिल्ली न्यूज़: राजधानी में आजकल आगजनी की घटनाएं बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह के अंदर कई जगह आग लगी है। बीते सप्ताह पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लग गई थी, जिसे अग्निशमन विभाग काफी मशक्कत के बाद बुझाया था। लैंडफिल साइटों के कूड़े के पहाड़ में आग लगने की घटना के मद्ेदनजर उत्तरी व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम अपने भलस्वा व ओखला लैंडफिल साइट पर विशेष सर्तकता बरतनी शुरू कर दी है। इस तपतपाती गर्मी में इन लैंडफिल साइटों के कूड़े में आग न लगे, इसके लिए निगम टैंकरों से तथा स्माग गन से कूड़े के ढ़ेर पर पानी की बौछार कर रही है। 24 घंटे लैंडफिल साइट पर विशेष नजर रखने के लिए कर्मचारियों को तथा टैंकर वाहनों को तैनात किया गया है। इसके अलावा ट्रॉमल मशीनों से कूड़े की छटाई का काम तेज कर दिया गया है ताकि कूड़े का निपटान किया जा सके। दरअसल भलस्वा लैंडफिल साइट पर कूड़े से बनने वाली गैस से अक्सर आग लगने की आशंका बनी रहती है।

इस लैंडफिल साइट पर पूर्व में कई बार आग लग चुकी है। गौरतलब है कि भलस्वा लैंडफिल साइट लगभग 70 एकड़ में फैला हुआ है तथा वर्तमान में इसकी ऊंचाई तकरीबन 40 मीटर है। इसी तरह ओखला लैंडफिल साइट 40 एकड़ में फैला हुआ है तथा अभी इसी ऊंचाई 50 मीटर के आसपास है। पहले इन दोनों साइटों की ऊंचाई बहुत ज्यादा था, लेकिन कूड़े के निपटान के लिए चल रही कूड़े की छटाई के कारण ऊंचाई अब कम हो रही है। 

Tags:    

Similar News