दिल्ली: छोटे से विवाद में युवक के उपर छुरे से प्रहार करके आरोपी हुआ फरार

Update: 2022-04-13 12:41 GMT

दिल्ली क्राइम न्यूज़: उत्तर पश्चिमी जिले के भारत नगर इलाके में टकराने पर हुए विवाद में एक युवक ने पीड़ित पर मवेशी काटने वाले छुरे से कई वार किये। वारदात के बाद आरोपित मौके पर से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घायल युवक की पहचान पारूल के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ जे जे कॉलोनी वजीरपुर इलाके में रहता है। वह घर के नीचे ही प्लास्टिक के खिलौने बेचने का काम करता है। पारूल ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि 11 अप्रैल की दोपहर करीब ढाई बजे इलाके में छोले कुल्चे खाकर घर की तरफ पैदल जा रहा था। उस समय वह नशे में था। इलाके में रहने वाले अक्षय उर्फ गोलू जोकि सामने से आ रहा था। उसके पैर पर उसका पैर लग गया। अक्षय ने इसी बात को लेकर उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी।

पीड़ित ने गाली देने से मना किया तो झगड़ा करने लगा। अक्षय तभी पास की एक मवेशी काटने वाली दुकान पर दौड़कर गया और बड़ा सा छुरे को लेकर आया। जिससे उसके गर्दन,सिर,पीठ आदी पर कई वार किये। उसको खून से लथपथ हालत में पकड़े जाने के डर से उसको धमकी देकर फरार हो गया। लोगों ने अक्षय के हाथ में छुरे को देखकर उसको पकड़ने की कोशिश नहीं की। पीड़ित का एक जानकार उसे गंभीर हालत में दीपचंद बंधू अस्पताल में लेकर गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।


Tags:    

Similar News

-->