New Delhi नई दिल्ली : दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय (एसएयू) की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया और इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि घटना के संबंध में मैदान गढ़ी पुलिस स्टेशन को सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम विश्वविद्यालय परिसर पहुँची।

उन्होंने बताया कि कॉल लड़की के किसी जानने वाले ने की थी। फिलहाल उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

डीसीपी ने कहा, "पीड़िता के बयान के आधार पर उचित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ जाँच की जा रही है।"

Tags: