दिल्ली न्यूज़: राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टीं (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को दिल्ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष पद का भार संभाला। सौरभ भारद्वाज ने विधायक राघव चड्ढा का स्थान लिया है। चड्डा पंजाब से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को ट्वीट किया किया कि यह जिम्मेदारी देने के लिए मेरे नेता अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं जो भी प्रशासन और लोक सेवा के बारे में जानता हूं, वह मैंने हमारे मुख्यमंत्री सर से सीखा है। राघव चड्ढा राजेंद्र नगर से विधायक थे और उन्हें दिल्ली में आप की सरकार तीसरी बार बनने पर जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया था।