दिल्ली: पुलिस ने मार्निंग वॉक में लोगों से लूटपाट करने वाले बदमाश को मारी गोली, हुआ घायल

Update: 2022-03-26 16:08 GMT

दिल्ली क्राइम एब्स अपडेट: दिल्ली से सटे नोएडा में थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी मार्निंग वॉक करने के लिए निकले लोगों से लूटपाट करता है। पुलिस ने बदमाश से एक बाइक, तमंचा, कारतूस व एनसीआर के विभिन्न जगहों से लूटे हुए तीन मोबाइल बरामद किए हैं।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह की तलाश में पुलिस शनिवार सुबह से चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि नोएडा स्टेडियम के पास कुछ बदमाश घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस स्पाइस मॉल के पास पहुंची और बाइक सवार बदमाश को रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी सूरज उर्फ लल्ला के रुप में हुई है। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह 13 से ज्यादा मामलों में जेल जा चुका है। बदमाश दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में लूटपाट की कई वारदातें कर चुका है। पुलिस उसके साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Tags:    

Similar News

-->