नोएडा | नोएडा में होली के मौके पर शराब बिक्री को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि 14 मार्च को होली और रमजान के जुमा (शुक्रवार) को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पूरे दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी।