दिल्ली न्यूज़: उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नवरात्रों व रमजान पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस बाबत इस निगम के सदर पहाड़ गंज जोन, केशवपुरम तथा अन्य जोन में सफाई के मद़्देनजर बैठक की गई। बैठक के दौरान उन्होंने निगम अधिकारियों को क्षेत्र में सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने, मंदिरों, मस्जिदों एवं मदरसों के आसपास से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं मच्छर व डेंगू के नियंत्रण के लिए मच्छर-रोधी दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

पहाडग़ंज जोन की बैठक में पूर्व महापौर जय प्रकाश, अन्य पार्षद तथा क्षेत्रीय उपायुक्त राजेश गोयल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Tags: