Delhi NCR: यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ा टोल टैक्स

दिल्ली से आगरा तक का सफर हुआ महंगा

Update: 2024-09-27 09:28 GMT

दिल्ली न्यूज़: अगर आप रोजाना दिल्ली से आगरा का सफर करते हैं तो अब आपका सफर महंगा होने वाला है. ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा जाने वाले लोगों को अब ज्यादा टोल टैक्स देना होगा. यमुना अथॉरिटी ने एक बार फिर से यमुना एक्सप्रेसवे का टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया है. इससे पहले टोल दर मार्च 2022 में बढ़ाई गई थी. आइए जानते हैं कब और कितना लगेगा चार्ज?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स 4 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया है. टोल टैक्स की नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी. यमुना अथॉरिटी बोर्ड की बैठक में टोल शुल्क में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई. इससे पहले साल 2022 में टोल रेट में 12 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी.

जानिए कितना लगेगा टोल टैक्स?

अगर कोई व्यक्ति अपनी कार से ग्रेटर नोएडा से आगरा तक सफर करता है तो उसे यमुना एक्सप्रेसवे पर 270 रुपये की जगह 295 रुपये टोल टैक्स देना होगा. जहां बसों के लिए टोल शुल्क 895 रुपये से बढ़ाकर 935 रुपये कर दिया गया है, वहीं बड़े वाहनों को 1760 रुपये की जगह 1835 रुपये चुकाने होंगे।

दिल्ली से आगरा तक का सफर महंगा हो गया है

आपको बता दें कि 165 किमी लंबा 6 लेन एक्सप्रेसवे दिल्ली को आगरा से जोड़ता है। यह एक्सप्रेसवे मथुरा और अलीगढ़ से होकर गुजरता है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली से आगरा तक का सफर आसान हो गया। अब लोग बिना जाम में फंसे आगरा पहुंच जाते हैं। पहले दिल्ली से आगरा जाने में 4 घंटे लगते थे, लेकिन अब यह सफर महज 2.50 घंटे में पूरा हो जाता है।

Tags:    

Similar News

-->