दिल्ली: महेन्द्रा पार्क पुलिस ने 'ऑपरेशन सजग' के तहत दो चोरो को गिरफ्तार किया

Update: 2022-03-15 11:37 GMT

दिल्ली क्राइम न्यूज़: उत्तर पश्चिमी जिले के महेन्द्रा पार्क पुलिस ने 'ऑपरेशन सजग' के तहत एक नाबालिग समेत दो को पकड़ा है, जो इलाके में चोरी की बाइक पर लूट एवं झपटमारी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपित की पहचान जहांगीरपुरी निवासी सुरजीत के रूप में हुई है। आरोपित के कब्जे से चाकू और चोरी की बाइक बरामद हुई है। आरोपित पहले झपटमारी, डकैती, धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम के 12 मामलों में शामिल रहा है। डीसीपी उषा रंगरानी ने मंगलवार को बताया कि बीते शुक्रवार को जब कांस्टेबल जितेंदर और विपुल नई सब्जी मंडी इलाके में पिकेट पर ड्यूटी कर रहे थे, तभी उन्होंने मोटरसाइकिल पर दो युवकों को अपनी तरफ आते हुए देखा। जिन्होंने पुलिसकर्मियों को देखकर रास्ता बदलने की कोशिश की। शक होने पर दोनों का काफी दूरी तक पीछा कर दबोच लिया गया।

जब्त बाइक बुराड़ी इलाके से चोरी की निकली। उनके पास से एक चाकू भी जब्त किया। आरोपित वारदात में आए सामान को कहां और किसको बेचा करते थे, इस बाबत पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News