Delhi: चांदनी चौक की फेमस साड़ी दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

चांदनी चौक की फेमस साड़ी दुकान

Update: 2025-05-29 17:52 GMT

New Delhi.नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित एक साड़ी की दुकान में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान में रखी लाखों रुपये की साड़ियां जलकर राख हो गईं। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, रात 8.36 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। आग कटरा असर्फी स्थित एक साड़ी की दुकान की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।


Tags:    

Similar News