Delhi हाई कोर्ट का अभिजीत अय्यर को समन, महिला पत्रकारों पर अपमानजनक पोस्ट का मामला

महिला पत्रकारों पर अपमानजनक पोस्ट का मामला

Update: 2025-05-26 14:37 GMT

New Delhi.नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक न्यूज पोर्टल की महिला पत्रकारों के लिए अपमानजनक पोस्ट करने के मामले में अभिजीत अय्यर-मित्रा को समन जारी किया है। सुनवाई के दौरान महिला पत्रकारों ने कोर्ट को बताया कि पोस्ट हटाने के बावजूद उन्होंने कोई खेद नहीं जताया है। साथ ही कहा गया कि अय्यर पोस्ट पर कमेंट और कविताएं लिख रहे हैं। साथ ही अय्यर ने यह कहते हुए केस को खारिज करने का अनुरोध किया कि उन्होंने संबंधित पोस्ट हटा दी है।

इस पर बेंच ने समन जारी करते हुए कहा कि कोर्ट सिर्फ पोस्ट तक ही सीमित है। 2 करोड़ रुपये के मानहानि मामले में अभिजीत अय्यर के खिलाफ समन जारी करते हुए कोर्ट ने कहा कि पहले जारी किया गया अंतरिम आदेश लागू रहेगा। याचिकाकर्ता महिला पत्रकारों ने अभिजीत अय्यर के खिलाफ 2 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।


Tags:    

Similar News