दिल्ली सरकार ने कोविड-19 की बढ़ती मामलाओं को लेकर जारी किया नया एडवाइजरी

Update: 2025-05-23 16:54 GMT

Delhi दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को कोविड-19 को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सभी हेल्थकेयर सुविधाओं को लोक नायक अस्पताल भेजने को कहा गया है। यह कदम तब उठाया गया है जब दिल्ली में 23 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, वेंटिलेटर, बाय-पैप, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और पीएसए उपकरण पूरी तरह कार्यशील स्थिति में रखने होंगे। इन सभी संसाधनों की दैनिक रिपोर्ट दिल्ली स्टेट हेल्थ डेटा मैनेजमेंट पोर्टल पर जमा करनी होगी


Tags:    

Similar News

null