Delhi दिल्ली : गुरुवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के दौरान दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी इलाके में पारस चौक के पास एक पेड़ मोटरसाइकिल पर गिर जाने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी 22 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पेड़ को हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई और दोनों घायलों को बचा लिया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।