Delhi Crime: दिल्ली के आदर्श नगर में एक पोते ने अपने 90 वर्षीय दादा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दादा पूर्व सैनिक थे। बताया जाता है कि पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद में पोते ने दादा पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पोता फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि भोजराज भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें पेंशन और संपत्तियों से किराया भी मिलता था, जिसे वह हर महीने अपने बेटों में बराबर बांटते थे। पैसे के बंटवारे को लेकर भोजराज और उनके पोते के बीच बहस हुई थी। आदर्श नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पोते को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। मामले की छानबीन जारी है।
Tags: