दिल्ली: रोहिणी में शांतिभग की कोशिश, एक युवक ने पहले पत्थरबाजी की फिर चाकू मारकर फ़रार हुआ

Update: 2022-03-19 12:07 GMT

दिल्ली क्राइम न्यूज़: रोहिणी जिले के प्रेम नगर इलाके में होली के दिन कुछ लोगों ने शांतिभग करने की कोशिश की। जिसमें आरोपित ने अपने साथियों के साथ पत्थरबाजी की और फिर एक युवक के कान पर चाकू से हमला किया। आरोपित वारदात के बाद साथियों के साथ फरार हो गये। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद लोगों ने थाने का घेराव किया और पुलिस से आरोपित पर शांतिभंग करने आदी की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की। जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान कुणाल के रूप में हुई है। कुणाल परिवार के साथ दुर्गा चौक आस्था विहार,प्रेम नगर इलाके में रहता है। लोगों ने बताया कि होली के दिन दोपहर के वक्त कुणाल उसके परिवार और अन्य लोग गली में कीर्तिन कर रहे थे। तभी फिरोज नामक युवक जो अपराधिक प्रवृत्ति का बताया गया है।

उसने साथियों के साथ आकर कीर्तन बंद करने के लिये कहा। जिसका सभी ने विरोध किया। फिरोज ने जब गाली गलौच व हाथापाई की। लोगों ने विरोध किया। लेकिन फिरोज ने बाद में उनपर पत्थर फेंकने शुरू कर दिये। जब उसको रोकने की कोशिश की। अचानक फिरोज ने जेब से चाकू निकाला और कुणाल के कान पर वार किये। जिससे कुणाल वहीं पर खून से लथपथ हालत में सडक़ पर गिर गया था। आरोपी खून से सना चाकू लहराता हुआ वहां पर धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुणाल को तुरंत संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुणाल को छुट्टी दे दी। पुलिस आरोपित की तलाश में उसके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Tags:    

Similar News