New Delhi नई दिल्ली : रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 सितंबर से शुरू हो रही अपनी दो दिवसीय उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को यात्रा के दौरान, पहिएदार बख्तरबंद कार्मिक वाहकों के उत्पादन के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स की एक विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगे।
बेरेचिड स्थित यह सुविधा अफ्रीका में भारत का पहला रक्षा विनिर्माण संयंत्र है।
सिंह की मोरक्को यात्रा किसी भारतीय रक्षा मंत्री की उस देश की पहली यात्रा होगी।
मंत्रालय ने कहा कि यह सुविधा अफ्रीका में भारत का पहला रक्षा विनिर्माण संयंत्र है, जो आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत भारत के रक्षा उद्योग की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति को दर्शाता है।
इस यात्रा के दौरान, सिंह अपने मोरक्को समकक्ष अब्देलतीफ लौदियी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।