दिल्ली पुलिस के सहयोग से आदिति महाविद्यालय द्वारा साइबर जागरूकता का हुआ आयोजन

Update: 2022-07-09 06:35 GMT

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध आदिति महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत और दिल्ली पुलिस के सहयोग से साइबर जागरूकता दिवस मनाया गया। इस विषय पर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर ममता शर्मा ने छात्राओं के लिए समाज में बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्यअतिथि एसएचओ रमन सिंह और सब इंस्पेक्टर जगदीप (दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम सेल) ने आज समाज में हो रहे साइबर अपराधों और उनसे बचने के तरीकों से अवगत कराया। साथ ही विषय को समझाते हुए यह बताया कि जहां साइबरस्पेस के बढ़ते उपयोग के साथ, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध जैसे साइबर स्टाकिंग, साइबर बुलिंग, साइबर उत्पीडऩ, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, बलात्कार सामग्री आदि भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए, कुछ साइबर सुरक्षित प्रथाओं का पालन करना महत्वपूर्ण है जो हमारे ऑनलाइन अनुभव को उत्पादक बनाने में मदद कर सकते हैं। साइबर सुरक्षा महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें वह सब कुछ शामिल है जो हमारे डेटा को साइबर हमलावरों से बचाने से संबंधित है जो इस जानकारी को चुराना चाहते हैं और इसका उपयोग नुकसान पहुंचाने के लिए करते हैं।

Tags:    

Similar News