New Delhi नई दिल्ली : कांग्रेस अगले साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है और उसने प्रियव्रत सिंह को चुनाव के लिए "वॉर रूम" का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दी।
दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने पिछले दो चुनावों में खराब प्रदर्शन किया है। पार्टी का वर्तमान में विधानसभा में कोई विधायक नहीं है। बीजेपी और आप ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि वह हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र और हरियाणा चुनावों में अपने खराब प्रदर्शन के बाद 29 नवंबर को अपनी कार्यसमिति की बैठक आयोजित करेगी। (एएनआई)
Tags: