नई दिल्ली। दो लडक़ों ने रंजिश में एक आठवीं कक्षा के छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मामला न्यू उस्मानपुर इलाके का है जहां वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक छात्र परिवार के साथ गौतमपुरी इलाके में रहता है और एक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र हैं। रात के समय वह पास की दुकान से वह घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में उसे दो लडक़े मिले। दोनों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन लडक़ों से कुछ दिन पहले छात्र का झगड़ा हुआ था। दोनों उसी झगड़े को लेकर उसकी पिटाई करने लगे। फिर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लहूलुहान होने के बाद दोनों वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल लेकर गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।