Banking फ्रॉड से बचने के लिए सावधानी जरूरी

Update: 2026-06-30 15:46 GMT

Noida नोएडा : गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम के पर्यवेक्षण में साइबर सेल ग्रेटर नोएडा ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की एक लाख रुपये की राशि मात्र आठ दिनों के भीतर वापस करा दी।

पुलिस के अनुसार शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने तुरंत तकनीकी जांच शुरू की और संबंधित बैंक तथा अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया। इस दौरान आवश्यक कानूनी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया गया, जिसके परिणामस्वरूप ठगी की गई पूरी राशि सफलतापूर्वक पीड़ित को वापस मिल गई।धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ित ने डीसीपी ग्रेटर नोएडा से मुलाकात कर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर हुई कार्रवाई के कारण उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित लौट सकी। पीड़ित ने साइबर सेल की कार्यप्रणाली की भी सराहना की।

डीसीपी ने बताया कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को लगातार सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी अपडेट, ओटीपी, यूपीआई या बैंकिंग फ्रॉड जैसी घटनाओं में तुरंत शिकायत दर्ज करनी चाहिए, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए।पुलिस ने कहा कि तेज और प्रभावी कार्रवाई से पीड़ित को आठ दिनों के भीतर पूरी राशि वापस मिल गई, जो साइबर सेल की तत्परता और तकनीकी क्षमता को दर्शाता है।

Tags:    

Similar News