जल संकट को लेकरआम आदमी पार्टी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन

Update: 2024-05-31 08:00 GMT
नई दिल्ली।  दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में जल संकट अरविंद केजरीवाल के कुप्रबंधन का नतीजा है। उन्होंन कहा कि वे 2000 रुपये का जुर्माना लगा रहे हैं, यह जुर्माना नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार करने का एक और तरीका है। ये टैंकर माफियाओं को बढ़ावा दे रहे हैं।दिल्ली भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर शहीदी पार्क से दिल्ली सचिवालय तक प्रदर्शन मार्च निकाला। नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि आप सरकार ने कृत्रिम जल संकट पैदा कर दिया है। दिल्ली जल बोर्ड 2013 में 600 करोड़ रुपये के फायदे में था। फिलहाल यह 73,000 करोड़ रुपये के घाटे में है। अरविंद केजरीवाल की सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में जल संकट अरविंद केजरीवाल के कुप्रबंधन का नतीजा है। उन्होंन कहा कि वे 2000 रुपये का जुर्माना लगा रहे हैं, यह जुर्माना नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार करने का एक और तरीका है। ये टैंकर माफियाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का हर विधायक टैंकर माफियाओं के साथ मिलकर दिल्ली की जनता को पानी बेच रहा है और उन्हें लूट रहा है। दिल्ली सरकार ने जल संकट से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी को अधिक पानी की आपूर्ति करने के लिए हरियाणा को निर्देश देने की मांग
करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।सूत्रों ने शुक्रवार
को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने शीर्ष अदालत से कहा कि भीषण गर्मी के कारण शहर में पानी की मांग काफी बढ़ गई है और पड़ोसी राज्य हरियाणा को एक महीने के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्देश दिया जाना चाहिए। दिल्ली सरकार ने कहा कि राजधानी की पानी की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम करना सभी की जिम्मेदारी है।
Tags:    

Similar News

-->