Social बदलाव की दिशा में बड़ा कदम, दिल्ली में कनेक्ट इंडिया इंस्पायर्स लॉन्च

Update: 2026-07-02 14:47 GMT

New Delhi नई दिल्ली :  राजधानी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रीय अभियान ‘कनेक्ट इंडिया इंस्पायर्स’ का औपचारिक शंखनाद किया गया। यह आयोजन सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक क्षेत्रों में देशभर के संगठनों और विशेषज्ञों को एक मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, शोधकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य शोध, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को एक मजबूत नेटवर्क के तहत जोड़ना है।इस अवसर पर रविकांत झा को उनके सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान के लिए ‘यायावर सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया और उनके कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय अभियान देश में जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों को एक साझा मंच प्रदान करते हैं, जिससे सामाजिक विकास की प्रक्रिया को और अधिक गति मिलती है।समारोह में देश-विदेश से आए विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने अपने विचार साझा करते हुए इस पहल को समय की जरूरत बताया।आयोजन का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि यह अभियान आने वाले समय में देश के विभिन्न हिस्सों में सामाजिक परिवर्तन और सहयोग की नई दिशा तय करेगा।

Tags:    

Similar News