भारतीय मजदूर संघ (Bharatiya Mazdoor Sangh) 28 मार्च, 29 को होने वाले केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की हड़ताल में भाग नहीं लेगा. केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने सरकार की नीतियों के विरोध में 28 और 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. श्रमिक संगठनों के बयान के मुताबिक, दो दिन की हड़ताल को लेकर विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में तैयारियों के सिलसिले में बैठक हुई. केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त मंच ने इसे लेकर मंगलवार को दिल्ली में बैठक की.




Tags: