अति सुन्दर नज़ारा: तितलियों की 80 से भी ज्यादा प्रजातियां बटरफ्लाई पार्क असोला में आई नज़र

Update: 2022-04-27 13:04 GMT
अति सुन्दर नज़ारा: तितलियों की 80 से भी ज्यादा प्रजातियां बटरफ्लाई पार्क असोला में आई नज़र
  • whatsapp icon

दिल्ली न्यूज़: तुगलकाबाद के पास स्थित असोला बटर फ्लाई पार्क में विजिटर्स की संख्या अब बढऩे लगी है। इस बटर फ्लाई पार्क में रेड पियरेट, कॉमन ग्रॉस येलो, डिंगी स्विफ्ट, इंडियन रेड फ्लैश, प्लेन टाइगर को मिलाकर 80 से ज्यादा प्रजातियों की रंग बिरंगी तितलियां पायी जाती हैं। जो आने वाले विजिटरों का मन मोह रही हैं।

4 एकड़ में फैला है बटरफ्लाई पार्क: तितलियों पर काम कर रही बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसाइटी(बीएनएचएस) से जुड़े सुहैल मदान ने बताया कि यह पार्क तुगलकाबाद सूरजकुंड रोड पर स्थित है। 4 एकड़ में फैले इस पार्क में सालाना 15 हजार सैलानी आते हैं।

पार्क में विभिन्न प्रजातियों के लगे हैं 7000 पौधे: 2017 से संचालित इस पार्क में विभिन्न प्रजातियों के 7000 पौधे लगे हुए हैं। जिनके फूलों, पत्तियों पर तितलियां मंडराती रहतीं हैं। मदान ने कहा कि इस बटरफ्लाई पार्क में सेल्फी प्वाइंट बना हुआ है जहां आने वाले विजिटर्स सेल्फी ले सकते हैं। यह पार्क दिल्ली में तितलियों के लिए सबसे फेमस पार्क है। साथ ही यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा बटर फ्लाई पार्क भी है। इस बटरफ्लाई पार्क का दिल्ली सरकार के वन एवं वन्यजीव विभाग के साथ बीएनएचएस संचालन करती है। यहां पर वज्रदंती, झरबेरी, कड़ीपत्ता, नींबू आदि के पौधों पर तितलियां अपने अंडे देतीं हैं। इस तरह से यहां पौधों की 55 से ज्यादा प्रजातियां हैं।

दो घंटे के विजिट में 15-20 तरह की तितलियां देख सकते हैं: सुहैल ने कहा कि एक समय में अगर विजिटर बटर फ्लाईपार्क में प्रवेश करता है तो दो घंटे के अंदर उसे 15-20 तितलियां जरूर दिखती हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको हुडा सिटी सेंटर वाली मेट्रो लेनी होगी। इसके अलावा आप बस से भी जा सकते हैं। इस पार्क को देखने के लिए 10 रुपए टिकट लगेगी। इस पार्क में आप सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक घूम सकते हैं। हफ्ते में सिर्फ सोमवार के दिन यह पार्क बंद रहता है। 

Tags:    

Similar News