प्राधिकरण का नया दफ्तर यमुना सिटी में कल खुलेगा

Update: 2023-03-22 14:55 GMT

नॉएडा न्यूज़: यमुना सिटी के इंटरनल डेवलपमेंट में तेजी आएगी। इसके लिए यमुना अथाॅरिटी ने अपना साइट दफ्तर सेक्टर-22डी में खोल दिया है। साइट दफ्तर में यमुना अथाॅरिटी की तीन डिवीजन के अधिकारी गुरुवार से बैठकर काम करना शुरू करेंगे। इस दफ्तर का औपचारिक उद्घाटन गुरुवार को यमुना अथाॅरिटी के सीईओ डाॅ.अरूणवीर सिंह करेंगे।

तेजी से हो रहा विकास: अभी तक यमुना अथाॅरिटी का दफ्तर केवल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-2 में है। अब यमुना सिटी धीरे-धीरे शहर का आकार लेने लगी है। जेवर के पास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, मैडिकल डिवाईस पार्क और अप्रैरल पार्क समेत इंडस्ट्री के सेक्टर बसने लगे है। कई इंडस्ट्री चालू हो गई है।

बिजली, पानी और सीवर का कनेक्शन जल्द मिलेगा: यूपी के ग्लोबल समिट 2023 में सबसे अधिक निवेश यमुना सिटी में हुआ है। देशी-विदेशी की काफी कंपनियां निवेश करने के लिए यमुना सिटी में पहुंच रही है। काफी तेजी के साथ काम होने की वजह से इंटरनल डेवलपमेंट में गति आ रही है। इसी वजह से यमुना प्राधिकरण ने अपना नया दफ्तर यमुना सिटी में खोल दिया है। इसके बाद काफी जल्द आवंटियों को बिजली, पानी और सीवर आदि का कनेक्शन मिल जाएगा। जो भी आंवटियों की विकास कार्यों से संबंधित समस्या होगी, उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

Tags:    

Similar News